{"_id":"67aa0519c29cac861400c2a1","slug":"it-is-important-for-youth-to-be-aware-about-environmental-protection-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110708-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं का सजग होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं का सजग होना जरूरी
Mon, 10 Feb 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित सेमिनार में मौजूद छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण। संवाद
फोटो
जीआईसी ज्योतिर्मठ में पर्यावरण संरक्षण पर दो दिवसीय सेमिनार शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। राजकीय इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो दिवसीय सेमीनार सोमवार को शुरू हुआ। पीजी कॉलेज ज्योतिर्मठ की ओर से आयोजित सेमिनार में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं का सजग होना जरूरी है। इस सेमिनार में 40 शोधार्थी दो दिनों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद इस पूरे विमर्श को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। महत्वपूर्ण सुझाव व सिफारिशों को सरकार को भेजा जाएगा।
पीजी कॉलेज ने टीएचडीसी के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में शिक्षा, सूचना और संचार की भूमिका पर सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि और श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के जरिये युवाओं को सजग और संवेदनशील बनाकर पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जा सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने कहा कि ज्योतिर्मठ हमेशा से पर्यावरण चेतना की भूमि रही है। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अतुल सती, प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नंदन रावत, आयोजन सचिव डॉ. जीके सेमवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. विश्वपति भट्ट, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. रणजीत सिंह मार्तोलिया, डॉ. मोनिका सती, किशोरी लाल, राहुल तिवारी, डॉ. मुकेश चंद्र और रणजीत राणा आदि मौजूद रहे।