{"_id":"65902e2af01129aa0e04ab20","slug":"issues-of-education-roads-health-raised-multipurpose-camp-karnpryag-news-c-5-1-drn1031-318181-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बहुउद्देशीय शिविर में उठाए शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बहुउद्देशीय शिविर में उठाए शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य के मुद्दे
विज्ञापन
दूरस्थ सिलपाटा क्षेत्र के पज्याणा मल्ली गांव में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली बार जिलास्तर का कोई अधिकारी शिविर में पहुंचा। इस शिविर में ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए।
बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव साह के साथ ब्लाॅक व तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि सिलपाटा सड़क के छिमटा सड़क से न जुड़ने के कारण असुविधा हो रही है। ग्रामीणों में ऐलोपैथिक चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने, बकरिया बैंड-सिलपाटा मोटर मार्ग की मरम्मत, प्राथमिक विद्यालय लंगटाईं में अध्यापक की नियुक्ति, जीआईसी सिलपाटा के भवन निर्माण सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग सीडीओ से की।
सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिए। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए व निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार पांडे, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ध्वजबीर सिंह, आरके दुर्गा कपरवाण, भजन नेगी, बचन नेगी, कुंवर नेगी, अमर रावत आदि थे।