फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Investigation started in BDO and major dispute

बीडीओ और प्रमुख विवाद में जांच शुरू

Sun, 08 Aug 2021 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in BDO and major dispute
पिछले महीने कर्णप्रयाग में ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी के बीच हुए विवाद मामले में जांच शुरू हो गई है। शनिवार को गोपेश्वर से अधिकारियों ने मामले के संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान दोनों पक्षों के क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जल्द जांच पूरी का रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी और बीडीओ आरएस बर्तवाल के बीच 13 जुलाई को ब्लॉक सभागार में विवाद हो गया था। प्रमुख ने डीएम को पत्र देकर खंड विकास अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग की थी। साथ ही तबादला न होने पर त्यागपत्र देने की चेतावनी दी थी। वहीं, खंड विकास अधिकारी ने प्रमुख पर विधायक निधि और मनरेगा में गबन का आरोप लगाया था। उसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य भी दो धड़ों में बंटकर कुछ बीडीओ और कुछ प्रमुख के पक्ष में खड़े हो गए थे और उन्होंने मामले में डीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई थी। शनिवार को जांच अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राजेंद्र गुंज्याल ने खंड विकास कार्यालय कर्णप्रयाग में पहुंचकर मामले से संबंधित तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed