{"_id":"68371a9def4d373ccf0d74f0","slug":"instructions-to-stay-alert-in-view-of-the-upcoming-challenge-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112682-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आगामी चुनौती को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आगामी चुनौती को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश
Wed, 28 May 2025 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 May 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन। स्रोत: पुलिस
फोटो
एडीजी ने किया बदरीनाथ में सुरक्षा व्यस्था का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस जवानों के अलावा यात्रियों से भी व्यवस्था की जानकारी ली और आगामी चुनौती के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
एडीजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि चारधाम आने वाला हर यात्री हमारे लिए अतिथि है, इस भावना के साथ उन्हें सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान कराएं। कहा कि स्कूलों में छुट्टियां होने पर चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी जिससे यातायात का दबाव बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में सभी अधिकारियों और जवानों को अलर्ट मोड पर रहना है। सभी कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें और स्वयं की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। कुछ श्रद्धालुओं ने संतुष्टि जताई तो कुछ ने भीड़ प्रबंधन को लेकर कई तरह के सुझाव भी दिए। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को उन पर ध्यान देने और सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश सिंह, थानाध्यक्ष बदरीनाथ नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।