फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to provide immediate employment to project affected people

Chamoli News: परियोजना में प्रभावितों को शीघ्र रोजगार देने के निर्देश

Wed, 20 Nov 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 20 Nov 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide immediate employment to project affected people
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला​धिकारी से वार्ता के लिए पहुंचे एनटीपीसी से प्रभावित कर्मी। स
फोटो
विज्ञापन

डीएम की मध्यस्थता में कंपनी के अधिकारियों व परियोजना से हटाए श्रमिकों की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। एनटीपीसी की तपोवन जल विद्युत परियोजना से हटाए श्रमिकों व कंपनी के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बैठक की। डीएम ने कंपनी को स्थानीय प्रभावितों खासकर पूर्व श्रमिकों को शीघ्र आवश्यकता के अनुसार रोजगार देने के निर्देश दिए।

एनटीपीसी की परियोजना में कार्यदायी संस्था एचसीसी ने कई स्थानीय श्रमिकों को एक साल पहले काम से हटा दिया था। ज्योतिर्मठ भू-धंसाव के समय परियोजना का काम बंद रहा। बाद में यहां सुरक्षात्मक व मरम्मत के कार्य शुरू हुए लेकिन एचसीसी कंपनी ने कई स्थानीय श्रमिकों को बिना बताए काम से हटा दिया। श्रमिक लंबे समय से काम पर रखने की मांग कर रहे हैं। हटाए गए श्रमिक सभी परियोजना प्रभावित हैं। श्रमिकों की मांग पर जिलाधिकारी ने बुधवार को हटाए गए श्रमिकों, एनटीपीसी व एचसीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वापस काम पर रखने और पुराने वेतन व भत्ते देने पर चर्चा हुई। डीएम ने कंपनी के अधिकारियों को परियोजना प्रभावितों खासकर पूर्व श्रमिकों को जरूरत के अनुसार रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए। प्रभावितों के साथ आए अतुल सती ने बताया कि इस वार्ता के बाद श्रमिकों में उम्मीद जगी है लेकिन पुराने वेतन व भत्ते के सवाल पर कंपनी के अधिकारियों का रवैया सकारात्मक नहीं रहा। कहा कि पूरा न्याय होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed