फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to buy sirens and install them at marked places in the district

Chamoli News: सायरन खरीदकर जिले के चिह्नित जगहों पर लगाने के निर्देश

Thu, 15 May 2025 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 May 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions to buy sirens and install them at marked places in the district
डीएम ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिले की आंतरिक सुरक्षा को लेकर डीएम संदीप तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को सायरन खरीदने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जिले के चिह्नित स्थानों पर इन्हें लगाने के निर्देश दिए।

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को देखते हुए भविष्य में जिले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। इसी को लेकर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की और ब्लैक आउट के समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चर्चा की। डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को सभी अधिकारियों के साथ एसओपी साझा करने, जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर लोगों को जागरूक करने, मुख्य शिक्षा अधिकारी को सेफ शेल्टर के लिए भवनों, विद्यालयों का चयन करते हुए सुविधाओं के साथ सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण विभाग को सिविल डिफेंस के लिए पूर्व सैनिकों के नामांकन की सूची तैयार करने, सार्वजनिक उपक्रमों एनटीपीसी, जेपी और टीएचडीसी को अनाधिकृत व्यक्ति के परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। होमगार्ड कमांडेंट और डीईओ पीआरडी को स्किल वाइज जवानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, एडीएम विवेक प्रकाश, जिला विकास अधिकारी केके पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed