फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Inspected Kaleshwar Mini Industries Centre

Chamoli News: कालेश्वर मिनी उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया

Fri, 29 May 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Inspected Kaleshwar Mini Industries Centre
कर्णप्रयाग। प्रदेश सरकार में गृह, कार्मिक एवं सतर्कता तथा मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगोली ने मिनी उद्योग केंद्र कालेश्वर का दौरा किया। उन्होंने उद्योगों का निरीक्षण कर उद्योग मित्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव बगोली ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित कई योजनाएं संचालित हैं जिन पर अनुदान और अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से उत्पादन बढ़ाने, पैकेजिंग बेहतर करने और बाजार में उच्च गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराने पर चर्चा की। इस अवसर पर उद्योग मित्रों ने औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी, आपदा से नुकसान और बिजली की समस्याएं उठाईं जिस पर बगोली ने उचित निस्तारण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान चमोली के परियोजना अधिकारी आनंद सिंह, उद्योग मित्र संगठन के ताजवर सिंह नेगी और राहुल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed