फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Injured person dies in Bolero vehicle accident

Chamoli News: बोलेरो वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Mon, 28 Nov 2022 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies in Bolero vehicle accident
घाट-रामणी मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते शनिवार को रामणी गांव के सुजान सिंह (75) और भरत राम एक शादी समारोह में नारंगी गांव गए थे। रात करीब आठ बजे चरबंग गांव के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। रात होने के कारण हादसे का पता नहीं चल सका। दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों को रविवार को मिली जब उन्होंने वाहन खाई में गिरा देखा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ ही नंदानगर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती किया गया। वहां दोनों का उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने सुजान सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रुद्रप्रयाग के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि चालक भरत राम के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed