{"_id":"68dbb92e96127f0b53077424","slug":"inform-the-administration-if-you-have-any-doubts-about-the-quality-of-the-medicine-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115046-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर प्रशासन को दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर प्रशासन को दें सूचना
Tue, 30 Sep 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। चमाेली बाजार में निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट और सब इंस्पेक्टर नितेश पंवार के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। टीम ने आम लोगों के साथ ही मेडिकल संचालकों को किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना औषधि प्रशासन को देने के लिए कहा।
मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना डॉक्टर की जांच के मरीजों को ऐसी दवाएं न दें जो उन्हें शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाए। दवा के उचित रख-रखाव की व्यवस्था करने, एक्सपायरी दवाओं को हटाने के निर्देश दिए। दुकानों में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया। संवाद