{"_id":"636bdf787a267a5e355168c7","slug":"india-s-team-won-eight-medals-in-international-skiing-gopeshwar-news-drn4277142196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग में भारत की टीम ने जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग में भारत की टीम ने जीते आठ पदक
दुबई में आयोजित फिस ऐल्पाइन स्कीईंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम के सदस्य।
- फोटो : GOPESHWAR
Link Copied
दुबई में आयोजित फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (फिस) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय एल्पाइन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने आठ पदक जीते। भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
विज्ञापन
स्की एंड स्नोबोर्ड ऑफ इंडिया ने प्रतियोगिता में भाग लेने गई टीम के साथ अधिकारिक कोच के तौर पर जोशीमठ के अजय बिष्ट को भेजा था। बिष्ट ने फोन पर बताया कि नौ नवंबर तक दुबई में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें भारत के 12 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। चैंपियनशिप में भारत के खाते में अभी तक आठ पदक आए हैं जिसमें आंचल ठाकुर ने चार रजत और संध्या ठाकुर ने चार कांस्य पदक जीते हैं। अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सभी 12 खिलाड़ियों को फिस प्वाइंट दिए गए हैं जिससे भविष्य में फिस की प्रतियोगिता के लिए इन खिलाड़ियों को सीधे प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्हें ट्रायल देने की जरूरत नहीं होगी। अजय बिष्ट ने बताया कि टीम कोच के तौर पर यह उनके लिए गौरव का पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।