Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Increase the number of villagers learning Sanskrit: Dr. Gururani

संस्कृत सीख रहे ग्रामीणों की बढ़ाएं संख्या : डॉ. गुरुरानी

Tue, 30 Dec 2025 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Increase the number of villagers learning Sanskrit: Dr. Gururani
फोटो
विज्ञापन

संस्कृत अकादमी के शोध अधिकारी पहुंचे डिम्मर, ग्रामीणों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के शोध अधिकारी डॉ. हरीश गुरुरानी मंगलवार को संस्कृत ग्राम डिम्मर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संस्कृत में संवाद किया। साथ ही यहां संचालित संस्कृत के पठन-पाठन कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीणों की संख्या बढ़ाने को कहा।

विकासखंड के डिम्मर गांव को सरकार ने बीते वर्ष संस्कृत ग्राम बनाया। यहां बोलचाल और संस्कृत के बेहतर ज्ञान के लिए संस्कृत प्रशिक्षक की नियुक्ति सरकार की ओर से की गई है। बीते छह माह से यहां संस्कृत का प्रशिक्षण ग्रामीणों को दिया जा रहा है। मंगलवार को गांव के पौराणिक चौंरी चौक पर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के शोध अधिकारी डाॅ. हरीश गुरुरानी और प्रकाशन अधिकारी केएल रतूड़ी ने संस्कृत शिक्षा ग्रहण कर रहे ग्रामीणों और महिलाओं से संस्कृत में संवाद किया। उन्होंने कहा कि देव भाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई कार्यक्रम संचालित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीणों की संख्या बढ़ाने और नियमित रूप से अध्ययन करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रशिक्षक दुर्गेश सती, संयोजक सत्य प्रसाद खंडूड़ी, गणेश चंद्र खंडूड़ी, मोहन प्रसाद डिमरी, बबली डिमरी, नरेश खंडूड़ी, सावित्री देवी, सुबोधनी देवी, राजेश्वरी देवी, सतेश्वरी देवी, अंबिका डिमरी और डाॅ. प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed