फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   In two days 250 pilgrims visited the Adibadri temple

दो दिनों में 250 तीर्थयात्रियों ने किए आदिबदरी मंदिर के दर्शन

Fri, 01 Oct 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
In two days 250 pilgrims visited the Adibadri temple
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यात्रा मार्ग फिर से गुलजार हो गए हैं। कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित पूरे क्षेत्र में रौनक लौट आई है। कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर और कर्ण मंदिर में भी तीर्थयात्री भगवान के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबे और रेस्टोरेंटों पर भी खूब चहल-पहल हो रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में 250 से अधिक यात्रियों ने आदिबदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए। जीएमवीएन का विश्राम गृह भी यात्रियों की आवाजाही से गुलजार हो गया है। शुक्रवार को महाराष्ट्र व बंगाल से आए तीर्थ यात्रियों के तीन दलों ने आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए। मुंबई के अभिनाश देश पांडे, तनुजा, आशीष, गणेश, सत्या, माधुरी, शेखर व डॉ. मुकेश ने मंदिर परिसर में दर्शन के साथ ध्यान भी लगाया और भजन-कीर्तन भी किया। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा कि उम्मीद है कि अक्तूबर माह में यहां लगातार यात्री आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed