फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   In protest against UPS, the employees worked wearing black ribbons on their arms

Chamoli News: यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर किया काम

Tue, 01 Apr 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 01 Apr 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
In protest against UPS, the employees worked wearing black ribbons on their arms
गोपेश्वर में नई पेंशन योजना के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण में यूनिफाइड पेंशन स्कीम का फूंका पुतला, सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर नई पेंशन योजना (यूपीएस) लागू करने के विरोध में सभी कार्यालयों और विद्यालयों में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। गैरसैंण में यूनिफाइड पेंशन स्कीम का पुतला फूंका गया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मचारियों ने गैरसैंण में बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनिफाइड पेंशन स्कीम का पुतला फूंका। जिला महासचिव सतीश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शिक्षा संकुल भवन से लेकर जिला कार्यालय तक सभी विभागों में जाकर यूपीएस का विरोध किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश नेगी, संरक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह रावत, जिला मंत्री संतन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वाण, प्रकाश गौड़, धर्मेंद्र फरस्वाण, कुसुमलता उनियाल, संदीप रावत, मनोज, कर्ण सिंह, भीमराज, पंकज, रणवीर कन्याल, ज्योति नेगी, स्नेहा, अशोक नेगी, गौरव, शशांक पुंडीर, आदित्य, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने भी यूपीएस लागू करने का विरोध किया। शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने ओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली) लागू करने की मांग की। कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करती आ रही है लेकिन सरकार जबरदस्ती यूपीएस थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed