{"_id":"683309c9d3eb51b3af030c79","slug":"in-dimmar-mother-uma-devi-was-offered-the-food-of-badi-bhat-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-115037-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डिम्मर में मां उमा देवी को अर्पित किया बाड़ी-भात का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डिम्मर में मां उमा देवी को अर्पित किया बाड़ी-भात का भोग
Sun, 25 May 2025 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 May 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। डिम्मर स्थित पौराणिक उमा देवी मंदिर में ग्रामीणों ने देवी की पूजा-अर्चना कर नए अनाज का भोग अर्पित किया। यहां हर छह माह में उमा देवी मंदिर में इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। ज्येष्ठ माह के रविवार को नए अनाज आटे की बाड़ी और दाल-भात का भोग चढ़ाया गया।
रविवार को डिम्मर, नाकोट, मज्याड़ी, राड़खी, सैण, नौली, गोपथला आदि गांवों के ग्रामीण घरों से सामग्री लेकर उमा देवी मंदिर पहुंचे जिसके बाद यहां भोग तैयार किया गया। देवी की पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा गया। आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी और सत्य प्रसाद खंडूड़ी ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ देवी देवताओं की पूजा की। इस मौके पर मोहन प्रसाद डिमरी, गणेश खंडूड़ी, गौरव डिमरी, सुशील खंडूड़ी, हरीश चंद्र डिमरी, मनोज डिमरी, ओम प्रकाश डिमरी, जगदीश प्रसाद डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद