{"_id":"68a871ec19d2c2e04201205b","slug":"improvement-work-started-in-maithana-land-subsidence-area-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114316-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भू-धंसाव क्षेत्र मैठाणा में सुधारीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भू-धंसाव क्षेत्र मैठाणा में सुधारीकरण कार्य शुरू
Fri, 22 Aug 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
फॉलोअप.........
एसडीएम ने किया निरीक्षण, बदरीनाथ हाईवे शीघ्र सुचारु करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के मैठाणा के पास भू-धंसाव वाले क्षेत्र में एनएचआईडीसीएल ने सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय ने हाईवे का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को शीघ्र हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए।
मैठाणा के पास दो साल पहले भू-धंसाव से हाईवे बाधित हो गया था। एनएचआईडीसीएल ने यहां सुधारीकरण कार्य किया। मगर अब फिर यहां जमीन धंस गई और हाईवे का आधा हिस्सा भी काफी भू-धंसाव की चपेट में आ गया। यहां हाईवे अलकनंदा की ओर भी धंस रहा है। इसके बाद यहां वन वे के तहत आवाजाही कराई जा रही थी। अब एनएचआईडीसीएल ने यहां सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय ने कार्य का निरीक्षण करते जल्द से जल्द हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा कि हाईवे सुधारीकरण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में हिल साइड को ठीक किया जाएगा और दूसरे चरण में नदी का जलस्तर कम होने पर नदी तट से सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को हाईवे के दोनों ओर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। इस दौरान एनएचआईडीसीएल के साइट इंजीनियर अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
इंसेट
सभी विकल्पों पर करें विचार
गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मैठाणा में हाईवे सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में तेजी लाने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को सभी विकल्पों पर विचार करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा। सीडीओ ने हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से पर यातायात सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। हाईवे पर पुलिस और एचएचआईडीसीएल के कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विभाग की तकनीकी सहयोगी कंपनी के अधिकारियों से क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए वार्ता की। बैठक में एनएचआईडीसीएल के जीएम अजय बत्रा, प्रबंधक अंकित राणा, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद