फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improve the ranking of the 20-point program: DM

बीस सूत्री कार्यक्रम की रैंकिंग में लाएं सुधार: डीएम

Sat, 18 Apr 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 18 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Improve the ranking of the 20-point program: DM
- डीपीओ को अन्य विभागों से समन्वय बनाकर लाभार्थियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। डीएम ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और 20 सूत्री कार्यक्रम की रैंकिंग में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि योजना में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनको शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। डीपीओ को अन्य विभागों से समन्वय बनाकर लाभार्थियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं की द्वितीय बालिका होने पर लाभार्थी के खाते में दो किस्तों में पांच हजार और एक किस्त में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। कहा कि पोर्टल में रिकाॅर्ड अपलोड करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है जिसके चलते वास्तिविक लक्ष्य पूरा करने में समस्याएं आ रही हैं। तकनीकी यूनिट के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सीडीपीओ देवाल चंद्रभानु सिंह जीना, सीडीपीओ गैरसैंण सीवी गर्ग, सुपरवाइजर, एएनएम स्टाफ व विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed