फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improve accident prone areas of roads: DM

सड़कों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुधारें : डीएम

Wed, 06 Nov 2024 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Improve accident prone areas of roads: DM
गोपेश्वर में यातायात प्रबंधन की बैठक लेते डीएम संदीप तिवारी। संवा
फोटो
विज्ञापन

यातायात को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
कहा- दूरस्थ क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षक से कराई जाए वाहनों की चेकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। यातायात प्रबंधन को लेकर डीएम संदीप तिवारी ने अधिकारियों की बैठक ली और सड़कों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रश बैरियर, पैराफिट और सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बॉटल नेक प्वाइंटों पर उजागर खामियों को दूर किया जाए।

डीएम ने सड़कों पर अवरोधक बने बिजली पोल, दुकानें, फड़, रेहड़ी और गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि नगर क्षेत्रों में नालियों पर जाली लगाकर सड़क को चौड़ा करें व नए पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करें। डीएम ने नगरों की वाणिज्यिक संस्थानों को अपनी पार्किंग उपयोग में लाने, रेहड़ी-ठेली वालों के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित करने, परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस को नियमित वाहनों की चेकिंग करने, दूरस्थ क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षक के माध्यम से चेकिंग कराने, स्कूली बसों में भी ओवर लोडिंग पर सख्त कार्रवाई करने आदि के निर्देश दिए। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने जिले में प्रस्तावित 11 पार्किंग स्थलों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र, लोनिवि ईई राजवीर सिंह चौहान, ईई ऊर्जा निगम प्रदीप शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed