फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If you drink alcohol at the ceremony, you will be fined five thousand

समारोह में शराब पी तो देना होगा पांच हजार जुर्माना

Thu, 02 Jul 2020 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
If you drink alcohol at the ceremony, you will be fined five thousand
घाट क्षेत्र में शराब के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए फाली गांव की महिलाएं आगे आई हैं। महिलाओं ने किसी भी सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर संबंधित परिवार से पांच हजार रुपये अर्थदंड वसूलने का निर्णय लिया है। किसी भी समारोह के एक दिन पहले महिलाएं आयोजकों के यहां पहुंचकर घर की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रीती मैंदोली के नेतृत्व में गांव की दस महिलाओं ने शराब के विरोध में एक महिला समूह गठित किया है। समूह की महिलाएं गांव शादी से लेकर बच्चे के मुंडन संस्कार तक के समारोह में बिना बुलाए पहुंच जाती हैं और पूरे समारोह के संपन्न होने के बाद ही घर लौटती हैं। प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत और युवक मंगल दल अध्यक्ष नंदन सिंह रावत अभियान में सहयोग कर रहे हैं। ममंद अध्यक्ष प्रीती का कहना है कि आए दिन शराबियों के हुड़दंग से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। यदि यह पहल सफल हुई, तो अन्य क्षेत्र की महिलाओं को भी समूह बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवक मंगल दल अध्यक्ष नंदन सिंह का कहना है कि महिलाओं का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed