{"_id":"6706895eb2eb3df80d0e6b49","slug":"if-work-is-not-done-as-agreed-then-we-will-protest-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108555-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सहमति के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सहमति के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
Wed, 09 Oct 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रशासन के साथ बैठक में बनी सहमति के अनुसार अगर नगर में कार्य शुरू नहीं किए गए तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। समिति ने बैठक में हुई वार्ता के बिंदुओं को प्रभावितों के साथ साझा किया।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर पालिका सभागार में आपदा प्रभावितों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशासन के साथ मंगलवार को हुई बैठक में बनी सहमति के बिंदुओं को साझा किया गया। साथ ही प्रभावितों से सुझाव भी लिए गए। प्रशासन ने नवंबर माह तक नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की बात कही। कहा यदि इस बार भी कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति जन आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में नगर क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान ज्योतिर्मठ-औली रोड का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करने, ज्योतिर्मठ-औली रोपवे का संचालन शुरू कराने, उप जिला चिकित्सालय खोलने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी व प्रभावित मौजूद रहे।