फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If there is discrimination against anyone, take free legal help

Chamoli News: किसी के भी साथ भेदभाव हो तो निशुल्क लें विधिक सहायता

Sun, 10 Aug 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 10 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
If there is discrimination against anyone, take free legal help
गोपेश्वर। इंटरनेशनल डे ऑफ द वर्डस इंडिजिनियस पीपल (विश्व स्वदेशी दिवस) के उपलक्ष्य में गोपेश्वर थाना पुलिस ने घिंघराण क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों को कानून की विशेष जानकारी दी। गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि व्यक्ति के साथ भेदभाव हो तो निशुल्क विधिक सहायता लें। उन्होंने संविधान के तहत मिले समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा, सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण व आर्थिक-राजनीतिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। एससी-एसटी के अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य कानूनों के बारे में बताया गया। कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि भेदभाव, शोषण, हिंसा या अन्य किसी तरह के अत्याचार का सामना कर रहा है तो वह निशुल्क विधिक सहायता व पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का लाभ ले सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed