{"_id":"5efb4c6c8ebc3e42b41037ef","slug":"if-the-weather-is-kind-we-will-soon-pass-through-the-tunnel-in-patalganga-gopeshwar-news-drn348578488","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम मेहरबान रहा तो जल्द पातालगंगा में टनल से गुजरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम मेहरबान रहा तो जल्द पातालगंगा में टनल से गुजरेंगे
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पातालगंगा में बन रही टनल अब आकार लेने लगी है। मौसम ने साथ दिया तो अगले साल से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के यात्रा वाहनों के साथ ही सेना और अन्य वाहनों की आवाजाही इसी टनल से होगी।
बदरीनाथ हाईवे धार्मिक के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। बदरीनाथ हाईवे चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ता है। पीपलकोटी से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित भूस्खलन जोन पातालगंगा में भूस्खलन को रोकने के लिए 85 मीटर लंबी टनल का निर्माण किया जा रहा है।
इससे तीर्थयात्रियों के साथ ही सेना के जवानों की राह आसान हो जाएगी। एनएचआईडीसीएल के एमडी एमएल खाती का कहना है कि अगले साल के शुरू में टनल बनकर तैयार हो जाएगी।