फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If the ice skating rink is improved, national competitions can be held.

Chamoli News: आइस स्केटिंग रिंक को सुधारें तो हो सकेंगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Wed, 01 Oct 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 01 Oct 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
If the ice skating rink is improved, national competitions can be held.
विशेषज्ञों ने किया था निरीक्षण, एएसए के अध्यक्ष ने जताई उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में बनी ओपन आइस स्केटिंग रिंक की खामियों को समय-समय पर दूर कर दिया जाए तो इसी साल यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जा सकती हैं। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू करने होंगे।

औली में वर्ष 2011 में सेफ विंटर गेम्स के दौरान करोड़ों की लागत से आइस स्केटिंग रिंक तैयार किया गया था लेकिन इसमें आज तक न तो बर्फ जम पाई और न ही कोई प्रतियोगिता हो पाई। मंगलवार को विशेषज्ञों की टीम ने इस ओपन रिंक का निरीक्षण किया जिसमें कई तरह की कमियां मिलीं। आइस स्केटिंग एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष विवेक पंवार का कहना है कि इस रिंक में कई खामियां हैं। यदि इनको समय पर दूर कर दिया जाए तो यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं इसी साल कराई जा सकती हैं। बताया कि सबसे पहले इस मैदान के लेवल को ठीक करना होगा। पानी की लाइन ठीक करने के साथ ही यहां टैंक भी बनाया जाना चाहिए। पानी जमीन के अंदर न जाए इसके लिए मैट बिछाई जानी चाहिए। विशेषज्ञों की ओर से बताई गई अन्य खामियों को भी दूर किया जा सकता है। यदि सरकार इसमें रुचि दिखाती है और इसे ठीक करवाती है तो इसी साल यहां प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed