{"_id":"658d95affdd4ab8d9a0dde47","slug":"if-someone-bothers-you-unnecessarily-dont-panic-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-316975-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कोई अनावश्यक करे परेशान तो घबराएं नहीं, समझदारी से करें मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कोई अनावश्यक करे परेशान तो घबराएं नहीं, समझदारी से करें मुकाबला
विज्ञापन
यदि छात्र-छात्राओं को रास्ते में कोई अनावश्यक परेशान करे या कोई गलत कार्य करने के लिए उकसाए तो उससे डरें नहीं। बल्कि समझदारी से उसका मुकाबला करें और पुलिस को इसकी सूचना दे। एक फोन पर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। साथ ही सभी लोग कानून की जानकारी रखें और कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
यह बातें राजकीय इंटर कॉलेज लंगासू में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी ने कहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी। साथ ही यातायात से जुड़े संकेतों के बारे में बताया। उन्होंने तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के प्रति सजग रहने और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के गौराशक्ति एप के बारे में बताया कि कोई भी महिला किसी भी परेशानी हो तो इस एप से मदद मांग सकती हैं। कुछ मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। कहा कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। कहा कि स्कूल व महाविद्यालयों में ऐसी पाठशालाओं का आयोजन जरूरी है जिससे छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी मिलती है। महिला उपनिरीक्षक निशा पांडेय ने छात्राओं को गुड टच-बेड टच के बारे में बताया। कहा कि किसी भी अपराध की सूचना पुलिस को दें। पुलिस उपाधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से कई प्रश्न भी पूछे। सही जवाब देने वाले आदित्य खंडूड़ी, संस्कृति, भावना और चांदनी को अमर उजाला फाउंडेशन की किताबें वितरित की गईं। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत, प्रभारी प्रधानाध्यापक पीएस राणा, सुरेंद्र लाल टम्टा, सुनीता नेगी, कविता, दिनेश चंद्र सती, जयवीर सिंह बिष्ट और जसवंत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।