Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If Sanskrit language weakens, traditions will be lost, emphasis on conservation

Chamoli News: संस्कृत भाषा कमजोर पड़ी तो परंपराएं हो जाएंगी लुप्त, सरंक्षण पर दिया जोर

Fri, 14 Nov 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Nov 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
If Sanskrit language weakens, traditions will be lost, emphasis on conservation
फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं हुईं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में शुरू हुई। प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने समूह गान, एकल गान, नाटक आदि की प्रस्तुतियां दीं। खंड स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान संस्कृत भाषा के संरक्षण पर जोर दिया गया। कहा गया कि संस्कृत भाषा कमजोर पड़ी तो परंपराएं हो जाएंगी लुप्त।
जिला भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत पुरातन भाषा है। इसके संरक्षण के लिए हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है। प्रधानाचार्य करमवीर सिंह ने कहा कि यदि संस्कृत भाषा कमजोर पड़ी तो सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराएं भी लुप्त हो जाएंगी। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग समूह नृत्य में राउमावि नैग्वाड़ की टीम प्रथम, राबाइंका गोपेश्वर द्वितीय व राइंका माणा-घिंघराण की टीम तृतीय रही। संस्कृत नाटक और आशु भाषण में बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की टीम विजेता रही। वरिष्ठ वर्ग समूह नृत्य में संस्कृत महाविद्यालय मंडल प्रथम, राबाइंका गोपेश्वर द्वितीय व राइंका बैरागना की टीम तृतीय रही। संस्कृत नाटक में राबाइंका गोपेश्वर व आशु भाषण में राबाइंका गोपेश्वर अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज गोपेश्वर प्रथम रहा। खंड संयोजिका शर्मिला डिमरी ने बताया कि खंड स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सुशीला सेमवाल, व्याकरणाचार्य सुशील खंडूरी, हीरा सिंह राणा, कृष्णानंद पंत, रेखा नेगी और अनीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुप्तकाशी में भी हुई प्रतियोगिता
गुप्तकाशी। डॉॅ. जेक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राशिसं के रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष अंकित रौथाण, ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कनिष्ठ वर्ग की छह संस्कृत प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों की ओर से प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पूर्व संयोजक एवं सह संयोजक अजय भट्ट,सह संयोजक दिलावर सिंह कोटवाल,लेखा में पीकेबगवाडी, अरविंद गैरोला, धीरज चमोला, डीपी सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत समूह गान में जीआईसी मालसी प्रथम

गैरसैंण। जीआईसी में आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के संस्कृत समूह गान में जीआईसी मालसी प्रथम रहा। आशुभाषण में जीआईसी घंडियाल की देवकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में जीआईसी कुनीगाड़ के गौरव सिंह प्रथम रहे। समूह नृत्य में जीआईसी मालसी व भराड़ीसैंण ने संयुक्त रूप से और समूहगान में जीआईसी मरोड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एलडी जोशी, प्रधानाचार्य कलम सिंह कठैत व डीएस बिष्ट ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मेंं ब्लाॅक समन्वयक पंचोली, जिला समन्वयक दशरथ सिंह कंडवाल, विमल नौटियाल,लीलाधर जोशी, सत्येंद्र चौधरी,सरिता शाह, आरती गैड़ी, पुष्पा शाह, गायत्री, आशा, पूनम, विपिन पांडे, भोलादत्त आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed