फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hunger strike admitted to hospital, now women take command

Chamoli News: अनशनकारी अस्पताल में भर्ती, अब महिलाओं ने संभाली कमान

Mon, 09 Dec 2024 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Dec 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike admitted to hospital, now women take command
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठीं डुमक गांव की महिलाएं। संवाद
फोटो
विज्ञापन

डुमक गांव तक सड़क के लिए चल रहा आंदोलन, दो अनशनकारियों का बिगड़ा स्वास्थ्य
संवाद न्यूज एजेंसी-

गोपेश्वर। सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की सलाह पर प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उनका शुगर लेवल बेहद कम हो गया था। अब डुमक गांव की महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभाल ली है। महिला मंगल दल की अध्यक्ष अंकिता सनवाल और पूर्व अध्यक्ष बबीता ने कड़ाके की ठंड में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनके समर्थन में अब कई अन्य ग्रामीण भी धरने पर डटे हैं।


डुमक गांव के ग्रामीणों का धरना 132 दिन और आमरण अनशन 21 दिन से चल रहा है। पिछले नौ दिन से कुंवर सिंह और चार दिन से शोभन सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने प्रशासन को बताया कि अनशनकारियों का शुगर लेवल बेहद कम हो गया है। उन्होंने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। एडीएम विवेक प्रकाश का कहना है कि शाम साढ़े छह बजे प्रशासन की टीम ने दोनों अनशनकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद अब अंकिता सनवाल और बबीता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर सोनिका भंडारी, विवेक नेगी, अनसूया सनवाल, विकास संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम सिंह सनवाल, अंकित भंडारी, अवतार सनवाल, अरविंद नेगी, विनोद आदि धरने पर डटे हैं। ग्रामीणों ने एलान किया है कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed