{"_id":"64aff79519704b0ef905c564","slug":"hume-pipe-laying-work-started-in-jumma-drain-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1218-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जुम्मा नाले में ह्यूम पाइप बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जुम्मा नाले में ह्यूम पाइप बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा नाले में वाहनों की आवाजाही के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने नाले में ह्यूम पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि शनिवार तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
दो दिन पूर्व जुम्मा नाले के उफान पर आने से यहां करीब 80 मीटर लंबा आरसीसी पुल बह गया था। तब से यहां सेना और स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही बाधित है। बुधवार को बीआरओ ने नाले में लोहे के पाइप डालकर पैदल आवाजाही शुरू करा दी थी, अब यहां वाहनों की आवाजाही के लिए ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि जुम्मा नाले में दोनों ओर से एप्रोच रोड का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार तक यहां वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।