फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Human suffering has increased in the material age

Chamoli News: ‘भौतिक युग में बढ़ गई मनुष्य की पीढ़ा’

Sun, 21 Jan 2024 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Human suffering has increased in the material age
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। आदिबदरी मंदिर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह जल यात्रा व शांति यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। समापन पर शामिल हुए बीकेटीसी पूर्व सदस्य अरुण मैठाणी ने कहा कि इस भौतिक युग में मनुष्य की शारीरिक व मानसिक पीढ़ा व दुख बढ़ गए हैं। सात्विक जीवन का मार्ग ही इस पीड़ा को हर सकता है और वह सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा प्रभु की भक्ति से ही संभव है।

पंचांग पूजा व अर्घ्य पूजा के बाद जल कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने व्यास के साथ मुख्य मंदिर में दर्शन व पूजा की। उसके पश्चात कथावाचक आचार्य नागेंद्र तिवारी ने कहा कि कुटनीति के आगे कोई भी योद्धा शस्त्रहीन व बलहीन हो जाता है। कूटनीतिक असत्य का ही एक रूप है। इसी असत्य का फल युधिष्ठिर को नर्क के रूप में भोगना पड़ा। सत्य की हमेशा विजय होती है और असत्य का नाश होता है। उधर मंदिर प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस मौके पर राजेंद्र भंडारी, जगदीश बहुगुणा, हिमेंद्र कुंवर, राजेंद्र रावत, गंगा सिंह, बलवंत भंडारी, नरेश बरमोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed