{"_id":"6384d1d9aff9e87062090650","slug":"house-caught-fire-near-petrol-pump-karnpryag-news-drn4294502181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली में पेट्रोल पंप के पास मकान के कमरे में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली में पेट्रोल पंप के पास मकान के कमरे में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमली बाजार में पेट्रोल पंप से 20 मीटर दूर एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग मुश्किल बुझाई जा सकी। आग से मकान का एक कमरा और उसमें रखा सामान जल गया। समय रहते मकान से सिलिंडर लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सिमली में पेट्रोल पंप के पास बृजेश मियां का मकान है। मकान स्वामी बृजेश ने बताया कि उनकी मकान की दूसरी मंजिल पर शंकर सिंह, जिला-जाजरकोट (नेपाल) अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। सोमवार सुबह 10 बजे मजदूर और उसका परिवार मकान के नीचे धूप सेंक रहे थे इसी दौरान उनको कमरे से धुएं का गुबार दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। कमरे में गैस सिलिंडर होने से विस्फोट की आशंका के चलते किरायेदार शंकर सिंह और पास में ही होटल चला रहे दिगंबर कुंवर कमरे में घुसे और जैसे तैसे गैस सिलिंडर को वहां से हटा दिया। गनीमत रही कि समय से सिलिंडर हटा दिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था जबकि पास में ही पेट्रोल पंप भी है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को क्षति का मुआवजा देने की मांग की। वहीं कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।