Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hospital announced, government reached Gairsain after 17 months

Chamoli News: अस्पताल की हुई घोषणा, 17 माह बाद गैरसैंण पहुंची सरकार

Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hospital announced, government reached Gairsain after 17 months

विज्ञापन
वर्ष 2024 चमोली जिले के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

कर्णप्रयाग/गोपेश्वर। साल 2024 जिले के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा। एक ओर यहां सीएम ने स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए गैरसैंण के सारकोट गांव को गोद लिया। वहीं स्वास्थ्य की दिशा में सिमली में पूर्ण अस्पताल की घोषणा हुई। 17 माह बाद भराड़ीसैंण में सरकार पहुंची जिससे अस्थायी राजधानी में भी सुविधाएं जुटीं।



एमएससी नर्सिंग की सीट को मंजूरी

राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर अब पोस्ट ग्र्रेजुएट नर्सिंग कॉलेज बन गया है। संस्थान को 25 सीट एमएससी नर्सिंग की मिली हैं। जो 2025 से संचालित होंगी।

गौचर और थराली में हुआ सांप्रदायिक विवाद

कर्णप्रयाग। बीते वर्ष अक्तूबर में दो व्यापारियों के बीच विवाद और मारपीट ने सांप्रदायिक रूप लिया। 16 अक्तूबर को बाजार बंद हुए और सुरक्षा बलों की तैनाती हुई। प्रशासन ने 16 अक्तूबर से 10 नवंबर तक धारा 163 लागू कर दी। वहीं थराली में नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल के मामले में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। संवाद
विज्ञापन


तीन दिन गैरसैंण रहा गुलजार

कर्णप्रयाग। बीते साल अगस्त माह में प्रदेश सरकार अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी में 17 माह बाद पहुंची। तीन दिन तक ग्रीष्मकालीन राजधानी में रहने के बाद सरकार ने कई काम निपटाए। विधानसभा सत्र के बाद नवंबर माह में यहां सरकार का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें गांवों को आबाद करने के लिए विभिन्न नीतियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन के बाद बेस अस्पताल की हुई घोषणा

कर्णप्रयाग। सिमली में पूर्ण बेस अस्पताल की मांग को लेकर 4 माह का लंबा आंदोलन चला। बैठकों, महारैली के साथ ही सिमली विकास संघर्ष समिति ने गांव चलो अभियान चलाया। पहले चरण में 21 अगस्त को 65 गांवों के लोगों ने बेस अस्पताल की मांग को लेकर कर्णप्रयाग में रैली निकाली। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमली महिला बेस को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की घोषणा की।

सीएम ने सरकोट गांव लिया गोद

कर्णप्रयाग। बीते नवंबर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने भराड़ीसैंण दौरे के दौरान गैरसैंण के सारकोट गांव का भ्रमण किया। सीएम ने गांव को गोद लेकर आदर्श गांव बनाने की घोषणा की जिस पर प्रशासन ने यहां महिलाओं के समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया। उन्हें यहां फल प्रसंस्करण, मसाला बनाने की मशीनें भी दी गईं। आने वाले गांव में सारकोट गांव में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की और अधिक पहल की जाएगी।


जोशीमठ को मिला नया नाम

जोशीमठ को अपना पुराना धार्मिक नाम मिला। अब जोशीमठ को ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जा रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। जबकि घाट को नंदानगर नाम भी इसी साल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed