फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Horticulture inspector who went to inspect Pagan village seriously injured due to stone pelting

Chamoli News: पगनों गांव का निरीक्षण करने गए उद्यान निरीक्षक पत्थर लगने से गंभीर घायल

Fri, 25 Aug 2023 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 25 Aug 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Horticulture inspector who went to inspect Pagan village seriously injured due to stone pelting
पागलनाला में हाईवे बंद होने पर एसडीआरएफ ने स्ट्रेचर के जरिए पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

जोशीमठ। आपदा प्रभावित पगनों गांव के निरीक्षण के लिए गए उद्यान विभाग के निरीक्षक पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे लेकिन पागलनाला में बदरीनाथ हाईवे बंद मिला। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर के जरिए नाला पार कराकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पगनों गांव में पिछले कुछ दिनों से भारी भूस्खलन हो रहा है जिससे मकानों के साथ खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार देर शाम को जोशीमठ से उद्यान निरीक्षक सोमेश भंडारी गांव में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गए थे। वह पैदल ही गांव जा रहे थे तभी पहाड़ी से थोड़ा मलबा और पत्थर आ गिरा और पत्थर लगने से सोमेश भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें साथ के लोग सड़क तक लेकर आए लेकिन पागलनाला में बदरीनाथ हाईवे बंद होने से उन्हें अस्पताल ले जाना मुश्किल था। इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। हेड कांस्टेबल विकास रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्ट्रेचर के जरिए सोमेश भंडारी को नाला पार कराकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें शुक्रवार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया पैदल रास्ता
जोशीमठ। ब्लॉक जोशीमठ के आपदा प्रभवित गांव पगनों में भूस्खलन से टूटे पैदल रास्ते को ग्रामीणों ने श्रमदान करके बना लिया है जिससे अब ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। पगनों गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से कई मकान, खेत और पैदल रास्ते ध्वस्त हो चुके हैं। पैदल रास्ता टूटने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने जब इसका संज्ञान नहीं लिया तो ग्रामीणों ने खुद ही रास्ता बनाने की योजना बनाई। शुक्रवार को ग्रामीण एकत्रित हुए और ............. क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत कर उसे पैदल चलने लायक बना दिया। इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, दरबान सिंह राणा, विजय सिंह, पंचम सिंह, रेनू देवी, आशा देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भरभराकर गिरी गोशाला
जोशीमठ। शुक्रवार को बिना बारिश के ही पगनों गांव में भूस्खलन हुआ और मलबा कई मकानों व गोशालाओं जा घुसा। खतरे की जद में आई विक्रम सिंह व दुर्गी देवी की संयुक्त गोशाला भरभराकर गिर गई। हालांकि मलबा आने से पहले ही उन्होंने यहां से सभी पशुओं को दूसरी जगह बांध दिया था जिससे पशुओं को कोई क्षति नहीं हुई। संवाद


कौंज पोथनी के मवाल्ठा तोक लोगों ने की विस्थापन की मांग

गोपेश्वर। ब्लॉक दशोली के अंतर्गत कौंज पोथनी ग्राम पंचायत के मवालठा तोक के रहने वाले परिवारों ने प्रशासन से विस्थापन की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि 13 अगस्त की अतिवृष्टि से उनके तोक में भारी नुकसान हुआ और कई परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। यहां कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है जिसको देखते हुए सभी परिवारों को स्थायी रूप से विस्थापित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मवाल्ठा तोक के लोगों ने कहा कि आपदा से गांव की कई गोशाला, शौचालय व खेत ध्वस्त हो गए हैं। कई मकान ध्वस्त होने के कगार पर हैं। अधिक खतरे की जद में आए 15 परिवारों को प्राथमिक विद्यालय बेलीधार में रखा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुआवजा देने और सभी परिवारों को विस्थापित करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में राजेंद्र लाल, जसपाल लाल, विक्रम वीर, धीरज लाल, दुल्ली लाल, राजेंद्र लाल, मुन्नी देवी, रामेश्वरी देवी, माहेश्वरी देवी, बीजावती देवी, जसमती देवी, सुरेशी देवी, नरेंद्र लाल, हुक्मु लाल, सुधीर लाल, राकेश और गणेश लाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed