फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hopes of skiing championship in snow covered Auli.

बर्फ से ढके औली में स्कीइंग चैंपियनशिप की उम्मीद जगी

Sun, 12 Mar 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Sun, 12 Mar 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन

औली में पिछले तीन दिनों से हुई बर्फबारी के बाद अब यहां राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन की उम्मीद जगी है। औली में करीब दो फीट तक बर्फ जमीं हुई है, जबकि औली स्लोप पर करीब ढाई फीट बर्फ जमीं हुई है।

विज्ञापन


पूर्व में यहां 19 फरवरी से राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन होना प्रस्तावित था, लेकिन क्षेत्र मेें कम बर्फबारी के बाद विंटर गेम्स एशोसिएशन और जीएमवीएन ने चैंपियनशिप को स्थगित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


विगत बृहस्पतिवार रात से बदले मौसम के बाद औली में जमकर बर्फबारी हुई है। यहां अभी भी दो से ढाई फीट बर्फ जमीं हुई है। भारी बर्फ को देखते हुए विंटर गेम्स एसोसिएशन और जीएमवीएन अब फिर से राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन की योजना बना रहा है। जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा का कहना है कि औली में  राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर जल्द ही विंटर गेम्स एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली त्योहार के बाद स्नो बीटर मशीनों से स्लोप पर बर्फ को दबाया जाएगा। इसके बाद चैंपियनशिप के आयोजन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed