{"_id":"67d012a2ffb1148fea0bb6a0","slug":"holi-songs-sung-in-gopinath-temple-to-the-beat-of-drums-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111231-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ढोल की थाप पर गोपीनाथ मंदिर में गाए होली के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ढोल की थाप पर गोपीनाथ मंदिर में गाए होली के गीत
Tue, 11 Mar 2025 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गांव-गांव घूम रही होल्यारों की टीम, रंग और पिचकारी की हो रही खूब खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। बाजार में रंगों से दुकानें सज गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होल्यारों की टोली पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ होली खेल रही है। मंगलवार को पौड़ी के पैठाणी कांडई के युवाओं ने गोपीनाथ मंदिर परिसर में ढोल की थाप पर होली के गीत गाए। युवाओं की 16 सदस्यीय टीम ने गोपीनाथ मंदिर की परिक्रमा कर गोल घेरे में होली के गीत गाए। स्थानीय लोगों ने भी होल्यारों की टोली के साथ होली गीतों का मजा लिया।
होल्यार टीम के सदस्य सोनू नेगी ने कहा कि आज के युवा हुड़दंग वाली होली खेल रहे हैं। होली मेल मिलाप का त्योहार है। उनकी टीम में धीरज रावत, संदीप कंडारी, सोनू कंडारी, जय सिंह, सुमित, सूरज आदि मौजूद रहे। वहीं अक्षत नाट्य संस्था की ओर से बुधवार को संस्था कार्यालय सभागार में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में जिलेभर से रंगमंच के कलाकार जुड़ेंगे।