फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Highways are in bad condition at many places, potholes are everywhere

Chamoli News: कई जगहों पर हाईवे बदहाल, जगह-जगह हुए गड्ढे

Mon, 21 Apr 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Apr 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Highways are in bad condition at many places, potholes are everywhere
बीआरओ ने अभी बदरीनाथ धाम में शुरू नहीं किया हाईवे का सुधारीकरण
विज्ञापन

मास्टर प्लान के कार्यों से चौहान पैलेस से लेकर माणा बस अड्डे तक की स्थिति खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सबसे बुरी स्थिति चौहान पैलेस से लेकर माणा बस अड्डे तक बनी है। यहां हाईवे के बीचोंबीच गड्ढे हो गए हैं और बारिश का इसमें भर रहा है। वहीं देवदर्शनी से बस अड्डे तक भी हाईवे का यही हाल है। यदि यात्रा शुरू होने से पहले इसका सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया तो श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बदरीनाथ धाम में अभी तक हाईवे के रखरखाव का काम शुरू नहीं हो पाया है जिससे हाईवे देवदर्शनी से माणा बस अड्डे तक बदहाल स्थिति में है। माणा बस अड्डे के पास मास्टर प्लान के कार्यों में लगी कंपनी की ओर से मलबा डाला गया है, जिससे बारिश के पानी से मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। यात्रा के दौरान जाम लगने से इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नहीं होती है। श्रद्धालु वाहनों से उतरकर यहां पैदल आवाजाही करते हैं लेकिन हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे होने से श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इधर, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले बीआरओ को हाईवे के सुधारीकरण के लिए कहा जाएगा। जहां-जहां हाईवे बदहाल है उसे सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed