फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway open to big vehicles

बड़े वाहनों के लिए भी खुला बदरीनाथ हाईवे

Wed, 03 Aug 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Wed, 03 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बुधवार को बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। बीआरओ ने यहां चट्टानी भाग की हिल कटिंग कर हाईवे को चौड़ा कर दिया है। हालांकि यहां अभी भी चट्टान पर अटके बोल्डर और मलबा खतरे का सबब बना हुआ है। बारिश होने पर यह मलबा हाईवे को पुन: अवरुद्ध कर सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को बारिश थमने के बाद बुधवार को सुबह पांच बजे से बीआरओ की मशीनों ने लामबगड़ में हाईवे सुधारीकरण का कार्य शुरू किया। जिन स्थानों पर हाईवे संकरा हो गया था, वहां हिल कटिंग कर हाईवे को बड़े वाहनों की आवाजाही लायक बनाया गया।
विज्ञापन


हालांकि बीआरओ अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को बड़े वाहनों के बजाय छोटे वाहनों से बदरीनाथ धाम जाने की सलाह दी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां थोड़ी बारिश होने पर भी हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं। बुधवार को भी सुबह आठ बजे तक चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे थे। खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में भी हाईवे को सुधार लिया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed