{"_id":"c5f90b3e3b7b18bbd147472cac53f5b2","slug":"hemkund-yatra-preprations-going-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदघाट से घांघरिया तक चलने लगे घोड़े-खच्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदघाट से घांघरिया तक चलने लगे घोड़े-खच्चर
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 13 May 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सेना के 25 जवान और 20 सेवादार यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया से अटलाकोटी तक पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर आगे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
अब हेमकुंड साहिब के मात्र दो किमी पैदल रास्ते से बर्फ हटाना बाकी रह गया है। जहां-जहां रास्ते से बर्फ हटा ली गई है वहां जवानों की ओर से सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
लोनिवि गोविंदघाट से घांघरिया के बीच स्थित रामढुंगी स्थान पर एक किमी पैदल मार्ग पर सुधारीकरण कार्य कर रहा है। गोविंदघाट से घांघरिया तक घोडे़े-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि अभी भी हेमकुंड साहिब में दस और घांघरिया से हेमकुंड साहिब के पैदल रास्ते पर करीब आठ फीट बर्फ जमी है। हेमकुंड सरोवर पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।
उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा एक जून से शुरू होगी। 25 मई तक घांघरिया और हेमकुंड साहिब में सभी सुविधाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। गोविंदघाट में 15 मई से बिजली, पानी और संचार सुविधा मुहैया हो जाएगी।
जोशीमठ के एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रमुख पड़ाव गोविंदघाट और घांघरिया में यात्रा से पहले सभी सुविधाएं जुटा ली जाएंगी। शीघ्र संबंधित अधिकारियों के संग यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक भी की जाएगी।