फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib's walkway washed away by five meters due to heavy rainfall

Chamoli News: अतिवृष्टि से हेमकुंड साहिब का पैदल मार्ग पांच मीटर तक बहा

Tue, 10 Sep 2024 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Sep 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib's walkway washed away by five meters due to heavy rainfall
फोटो
विज्ञापन

भ्यूंडार गांव से 500 मीटर आगे बरसाती नाले उफान पर आया
घोड़े-खच्चरों से घांघरिया जा रहे श्रद्धालु जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग को अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। भ्यूंडार गांव से लगभग 500 मीटर आगे बरसाती नाले के उफान पर आने से करीब पांच मीटर तक पैदल मार्ग बह गया है। यहां मलबे के ऊपर से ही श्रद्धालु आवाजाही कर रहे हैं। घोड़े-खच्चरों से घांघरिया जा रहे श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। वहीं लोनिवि की ओर से जिन मोड़ का सुधारीकरण किया गया था वह भी कुछ जगहों पर ध्वस्त हो गया है।

वर्ष 2022 से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। शासन से मार्ग सुधारीकरण, रैलिंग, पार्किंग, रेन शेल्टर और यात्री शेड निर्माण के लिए लोनिवि को 3 करोड़ 96 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। मार्ग पर 84 डेंजर मोड़ का सुधारीकरण कार्य किया जाना था। इन दिनों भी कई जगहों पर मोड़ का सुधारीकरण हो रहा है लेकिन बरसात से मार्ग बदहाल हो गया है। भ्यूंडार गांव से 500 मीटर आगे नाले के उफान पर आने से पांच मीटर रास्ता बह गया है। वहीं घांघरिया से एक किमी पहले मार्ग पर गदेरे में भारी मलबा आया है। वहीं लोनिवि, प्रांतीय खंड गोपेश्वर के ईई राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि कार्यदायी संस्था को रास्ते पर सुरक्षा दीवार निर्माण व मलबे के निस्तारण के लिए कहा गया है। कुछ जगहों पर मलबा हटा लिया गया है। मार्ग को शीघ्र सुगम बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed