{"_id":"68de62227e7fc415070bdb96","slug":"helang-road-improvement-work-completed-in-two-months-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115081-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हेलंग सड़क सुधारीकरण कार्य दो माह में पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हेलंग सड़क सुधारीकरण कार्य दो माह में पूरा करें
Thu, 02 Oct 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बृहस्पतिवार को हेलंग-उर्गम सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
बरसात में हेलंग से उर्गम तक सड़क कई जगह पर बदहाल हो गई है। बृहस्पतिवार को डीएम ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क पर चल रहे सुधारीकरण कार्य की जानकारी ली। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि हेलंग से आठ किमी तक सड़क पर सुधारीकरण कार्य कर लिया गया है शेष कार्य जारी है। डीएम ने सुधारीकरण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता के साथ सड़क सुधारीकरण कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद