{"_id":"58ff7a804f1c1bbb38c0c84e","slug":"hekkund-sahib-snowfall-army-personnel-stay-in-joshimath","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, सेना के जवान जोशीमठ में ही रुके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, सेना के जवान जोशीमठ में ही रुके
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब में सुबह पांच बजे से दोपहर तक बर्फबारी हुई, जिससे सेना की टीम हेमकुंड यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए नहीं जा सकी। टीम को जोशीमठ में ही रुकना पड़ा। अब बर्फ हटाने का काम 27 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
हेमकुंड यात्रा मार्ग घांघरिया से हेमकुंड तक करीब चार किलोमीटर दायरे में बर्फ से ढका हुआ है। मंगलवार को सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर के 40 जवानों को यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए जोशीमठ से रवाना होना था, लेकिन सुबह से ही हेमकुंड में बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से जवान जोशीमठ से आगे नहीं जा पाए। गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में सुबह पांच बजे से दोपहर तक बर्फबारी हुई, जिससे सेना के जवान यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने नहीं जा सके। मौसम सामान्य रहने पर 27 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन