{"_id":"68136f55bffd95eef30c5e95","slug":"heavy-rains-cause-gadera-to-overflow-hailstorm-causes-damage-to-trees-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114431-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: मौसम बदला...तेज बारिश, जमकर बरसे ओले; नारायणबगड़ में गदेरा उफान पर आया, जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: मौसम बदला...तेज बारिश, जमकर बरसे ओले; नारायणबगड़ में गदेरा उफान पर आया, जगह-जगह जलभराव
Fri, 02 May 2025 11:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली/गैरसैंण।
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली/गैरसैंण।
Updated Fri, 02 May 2025 11:28 AM IST
सार
बीते एक सप्ताह से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। नारायणबगड़ में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से यहां गाड़ गदेरे उफान पर आ गए। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम बदला और शाम को कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, नारायणबगड़ और आदिबदरी में तेज बारिश हुई। बारिश से नारायणबगड़ में केवर गदेरा उफान पर आ गया और गैरसैंण नगर में नाला बहने लगे।
विज्ञापन
शाम पौने पांच बजे कर्णप्रयाग में तेज बारिश शुरू हुई। ऐसे में बीते एक सप्ताह से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। नारायणबगड़ में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से यहां गाड़ गदेरे उफान पर आ गए। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: श्रद्धा से भीगे मन...किया वंदन...कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी; तस्वीरें
इससे फलदार पेड़ों को क्षति पहुंची है। तेज बारिश से बाजार में जगह-जगह जलभराव हो गया और नाले उफान पर आ गए। थराली में भी बारिश के साथ जमकर ओले बरसे।