फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Head shaved in Chardham to protest against the chaos

चारधाम में अव्यवस्थाओं के विरोध में मुंडवाया सिर

Wed, 12 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Head shaved in Chardham to protest against the chaos
देवस्थानम बोर्ड और चारों धामों में अव्यवस्थाओं से गुस्साए तीर्थ पुरोहित हकहकूक धारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने बदरीनाथ के गांधी घाट पर सिर मुंडवाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड की ओर से चारों धामों के कपाट तो खोल दिए गए लेकिन धाम में कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के चार माह बाद भी धाम में बैंक नहीं खुल पाए हैं। धाम में न तो दुकानें खुली हैं और न ही होटल, जिससे यहां पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की हालत बदहाल है। बदरीनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बलदेव मेहता का कहना है ही कुछ दिन पूर्व बदरीनाथ विधायक एवं देवस्थानम बोर्ड में सदस्य महेंद्र भट्ट की ओर से मंदिर से जुड़े पुजारियों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बदरीनाथ में बैठक की गई थी लेकिन बैठक में उठी समस्याओं का भी निराकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed