{"_id":"57029ead4f1c1bc04fc811f7","slug":"has-lead-to-a-disaster-overhanging-power-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को न्योता दे रही हैं झूलती विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को न्योता दे रही हैं झूलती विद्युत लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के न्याय पंचायत मज्याड़ी के बाजारों और गांवों में पेड़ों को छू रहे झूलते विद्युत तार खतरे का सबब बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में निगम की लापरवाह कार्य प्रणाली पर रोष है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह लडोला, अशोक डिमरी, दीप चंद्र आदि ने बताया कि न्याय पंचायत मज्याड़ी के सिमली बाजार, सिमली गांव, डिम्मर, सैंण, भभराड़ी, विद्यापीठ बस्ती, सिरोसैंण, मठोली, चूलाकोट, बणगांव आदि स्थानों पर ऊर्जा निगम की ओर से वर्षों से विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य नहीं किए जाने से लाइन हरे पेड़ों के बीच से झूल रही है।
विज्ञापन
कहा कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से पेड़ों की लॉपिंग करने और झूलते तारों को व्यवस्थित करने की मांग की थी, लेकिन निगम की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों को हर समय खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन और निगम के अधिकारियों से विद्युत लाइन को व्यवस्थित करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन बुलानी ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर विभागीय कर्मियों को विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने के निर्देश शीघ्र दे दिए जाएंगे।