{"_id":"65d9cb8a7118aed1830e3289","slug":"hariyali-puda-utsav-will-be-held-in-nauti-on-march-22-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104048-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नौटी में 22 मार्च को होगा हरियाली पूड़ा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नौटी में 22 मार्च को होगा हरियाली पूड़ा उत्सव
Sat, 24 Feb 2024 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 24 Feb 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नौटी गांव में 22 मार्च को हरियाली पूड़ा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 20 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले में मैराथन सहित कई खेलकूद और स्कूली कार्यक्रम होंगे। नौटी लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में नंदा देवी मंदिर में होने वाले नौ दिनों के नवरात्रि और 20 से 22 मार्च को होने वाले हरियाली पूड़ा मेले पर चर्चा की गई। बताया कि 22 मार्च को नौटी गांव से नंदा देवी मंदिर तक पूड़ा उत्सव का आयोजन होगा। मेलाध्यक्ष भुवन नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार महोत्सव नंदा देवी मंदिर के समीप वाले मैदान में होगा। बैठक में सुभाष नौटियाल, जीएस रावत, कैलाश नौटियाल, रीना नौटियाल, कमला देवी, विक्रम चौधरी, हर्षवर्धन नौटियाल और संतोष सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
वार्षिकोत्सव समारोह में बिखरे संस्कृति के रंग
कर्णप्रयाग। सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति, गढ़वाली, वंदना गीत नाटक, कठपुतली, कव्वाली की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने ह्यूंदा का दिन..., गीत लान्दी तांदी बल..., मेरे घर राम आए हैं..., चंदा ने पूछा तारों से....सहित लोक गीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय थपलियाल, संभाग निरीक्षक मुरलीधर चंदोला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, पंकज डिमरी, कैलाश चंद्र, प्रताप लूथरा, अजय अरोड़ा, मनोरमा नैनवाल, अनुसूया प्रसाद गौड़ आदि मौजूद थे। संवाद
देवलकोट और नंदासैंण में कांग्रेस ने की बैठक
कर्णप्रयाग। कांग्रेस ने देवलकोट और नंदासैंण में बैठक कर लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाई। बैठक में विधानसभा प्रभारी महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करना होगा। कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, आदि मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, न्याय पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस जगदीश प्रसाद मलेठा, पूर्व खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप कुमार, कांग्रेस यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, सुभाष रावत आदि मौजूद रहे। संवाद