फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hapla road Nari Gadera and Salna have become dilapidated

Chamoli News: हापला मार्ग नारी गदेरे और सलना में बनी बदहाल

Sat, 23 Aug 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 Aug 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Hapla road Nari Gadera and Salna have become dilapidated
पोखरी। चांदनीखाल-हापला मार्ग नारी गदेरे और सलना में बदहाल बना है। वाहन चालक जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोनिवि के अधीन चांदनीखाल-हापला मार्ग का नारी गदेरे में कॉजवे बना हुआ है लेकिन बरसात में काॅजवे के नीचे से पत्थर निकल गए हैं जिससे यह रास्ता धंसने के कगार पहुंच गया है। वहीं सलना में भूस्खलन व जमीन धंसने से सड़क की स्थिति बदहाल बनी है। इस सड़क से हर दिन लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में यहां कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया तो वे लोनिवि के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन भेजने वालों में कांडई चंद्रशिला के ग्राम प्रधान भगत सिंह भंडारी, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, तोणजी के प्रधान प्रदीन नेगी, सज्जन रडवाल, किशन करासी और दिनेश चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed