{"_id":"beeb66630af26d387f26561ec7e689e6","slug":"handicapped-is-not-weakness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगता को कमजोरी नहीं ताकत बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगता को कमजोरी नहीं ताकत बनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांगों के सुधार और कल्याण के लिए थराली में शार्प विकलांग समिति जुटी हुई है। समिति 20 सालों से विकलांगों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
समिति के प्रबंधक बृजमोहन सिंह ने कहा कि विकलांग होने को कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनानी चाहिए।
बृजमोहन सिंह ने बताया कि जिले ही नहीं प्रदेश भर में भी अधिकतर गरीब विकलांग स्कूल तक नहीं पहुंचते। ऐसे में उन्होंने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 20 साल पहले जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसमें सफलता नहीं मिली तो 3 दिसंबर 2014 को थराली के लोल्टी में आवासीय विकलांग विद्यालय का संचालन शुरू किया, जिसमें छात्र संख्या महज एक वर्ष में 10 से 105 पहुंच गई है। यही नहीं अन्य जिलों में विकलांग स्कूल जा सके और आत्मनिर्भर बन सकें इसके लिए पौड़ी में सात नवंबर को एक और आवासीय स्कूल शुरू किया गया।
विज्ञापन
यहां मूक बधिर, शारीरिक, मानसिक आदि प्रकार के विकलांग बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा दी जा रही है। राष्ट्रीय न्यास पुरस्कार से सम्मानित बृजमोहन नेगी खुद विकलांग हैं, लेकिन आज आत्मनिर्भर हैं।
उनका कहना है कि आज जरूरत है विकलांगों को समाज के बराबरी पर लाने की। थराली के विधायक, स्थानीय लोग, हंस फाउंडेशन सहित विभिन्न विभागों और सरकार के सहयोग से इसे धरातल पर उतारा जा रहा है