फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Had the Ranakdhar-Vedni-Ali Bugyal ropeway been built,

Chamoli News: रणकधार-वेदनी-आली बुग्याल रोपवे बनता तो आसान हो जाती यात्रा

Mon, 23 Jan 2023 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Had the Ranakdhar-Vedni-Ali Bugyal ropeway been built,
Iवर्ष 2016 में हुआ था सर्वे, निर्माण का अभी तक पता नहीं
विज्ञापन

I

Iश्री नंदा राजजात व लोकजात का रास्ता है यहI

ग्रामीणों की वर्षो पुरानी रणकधार-वेदनी-आली बुग्याल रोपवे की मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इस रोपवे के निर्माण के लिए वर्ष 2016 में ऊषा टेक कंपनी ने सर्वे शुरू किया था। अगर रोपवे बन जाता तो रूपकुड,आली व वेदनी बुग्याल जाने वाले पर्यटकों के साथ ही श्री नंदा राजजात व लोकजात यात्रा के श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलता।

रूपकुंड, आली बुग्याल, वेदनी, बगुवावास बुग्याल यहां के मुख्य पर्यटन स्थल हैं। यहां पर हर साल देश व विदेश के पर्यटक आते हैं और यह श्री नंदा राजजात व लोकजात का रास्ता भी है लेकिन यहां खड़ी चढ़ाई होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें होती हैं। श्रीनंदा राजजात और लोकजात यात्रा में श्रद्धालु व पर्यटक आसानी से पहुंचें इसके लिए वर्ष 2016 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वाण गांव के रणकधार से वेदनी व आली बुग्याल के लिए रोपवे बनाने के लिए सर्वे का काम शुरू कराया था।
विज्ञापन


रोपवे बनाने वाली ऊषा टेक कंपनी ने रणकधार से सर्वे करने का काम शुरू भी कर दिया था लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। रूपकुंड पर्यटन विकास समिति व ट्रैकर भुवन बिष्ट ने बताया कि यहां हर साल देश-विदेश के सैकड़ों पर्यटक आते हैं। अगर आली-वेदनी के लिए रोपवे का निर्माण हो जाता है तो पर्यटकों की संख्या में बढ़ावा होगा और स्थानीय युवकों को रोजगार मिलता। पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि रोपवे बन जाता तो बुजुर्ग श्रद्धालु भी यात्रा आसानी से कर सते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed