{"_id":"571f722e4f1c1b697da915e6","slug":"gwaldm-malla-route-start-removing-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालदम-मल्ला मार्ग से मलबा हटाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालदम-मल्ला मार्ग से मलबा हटाना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
ग्वालदम-खंपाधार-चिडिंगा मल्ला मोटर मार्ग के शुरुआती भाग पर जमा मलबे को हटाने का काम बीआरओ ने शुरू कर दिया है। मंगलवार को बीआरओ के कमांडेंट हिमांशु राय ने मौके पर जाकर मलबा हटाने का काम शुरू करवाया, लेकिन मौके से लोक निर्माण विभाग नदारद रहा।
विज्ञापन
ग्वालदम से चायखाना, मगरकुड़ा, सिराल आदि गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 7 किमी सड़क का निर्माण करना था। सात किमी में से शुरुआती 100 मीटर हिस्से के निर्माण में पहले वन विभाग का गेट और बाद में बीआरओ का मलबा रोड़ा बना रहा।
विज्ञापन
इस पर 26 अप्रैल को अमर उजाला ने लोनिवि और बीआरओ के बीच फंसी सड़क शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इस खबर का संज्ञान लेते हुए बीआरओ मंगलवार दोपहर को मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
वहीं लोक निर्माण विभाग की नींद मंगलवार को भी नहीं टूटी। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत आदि ने कहा कि बीआरओ ने यहां मलबा हटाना शुरू किया, लेकिन लोनिवि ने अभी तक सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं की।
मामले में ग्राम प्रधान मीनू टम्टा ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी लोनिवि सड़क का शुरुआती 100 मीटर हिस्से का निर्माण नहीं कर रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने कहा कि मलबा हटाने के मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।