फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Guldar threatened in New Law College Colony

Chamoli News: न्यू लॉ कॉलेज कॉलोनी में धमका गुलदार

Sun, 27 Nov 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Guldar threatened in New Law College Colony
गोपेश्वर के लॉ कॉलेज के समीप गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त करती वन विभाग की टीम। - फोटो : GOPESHWAR
नगर के हल्दापानी, लॉ कॉलेज, नैग्वाड़, घिंघराण रोड और पीजी कॉलेज क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। रविवार सुबह छह बजे न्यू लॉ कॉलेज कॉलोनी में गुलदार घर के आंगन तक पहुंच गया। शोर मचाने पर गुलदार भागकर झाड़ियों में छुप गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन गुलदार का पता नहीं चला। टीम ने कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे न्यू लॉ कॉलेज कॉलोनी में एक गुलदार घर के आंगन तक पहुंच गया। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल ने जैसे ही अपने आंगन में गुलदार को देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया, जिस पर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों में छिप गया। लोगों ने इसकी सूचना केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर बलवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया लेकिन गुलदार कहीं नहीं मिला। वहीं रेंजर बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे। वन विभाग की टीम में पृथ्वी सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, अनीता, जयप्रकाश किमोठी और धीरेंद्र शामिल रहे। वहीं लॉ कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के समीप ही आवासीय भवन हैं यहां सुबह छात्र-छात्राओं के साथ ही ट्यूशन के बच्चों की आवाजाही होती है। यहां गुलदार दिखने से बच्चों की आवाजाही में खतरा बना हुआ है। कहा कि वन विभाग को गुलदार की जगह चिह्नित कर लंबी दूरी की गश्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed