फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Guldar ran after a woman returning from the forest with grass

Chamoli News: जंगल से घास लेकर लौट रही महिला के पीछे दौड़ा गुलदार

Wed, 21 Feb 2024 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 21 Feb 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Guldar ran after a woman returning from the forest with grass
महिला ने हिम्मत दिखाते हुए लगाई दौड़, खुद के साथ कुत्ते की भी बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील के बूंगा गांव में जंगल से घास लेकर लौट रही एक महिला और कुत्ते के पीछे गुलदार दौड़ पड़ा। महिला ने हिम्मत दिखाई और कुत्ते को लेकर किसी तरह वहां से भागी और दोनों की जान बचाई।

बूंगा सहित आसपास के गांवों में लगातार गुलदार की दहशत बनी है। कांसुवा के लक्ष्मण सिंह कुंवर ने बताया कि बुधवार दोपहर को बूंगा गांव की पुष्पा देवी घास लेकर जंगल से लौट रही थी। साथ में एक कुत्ता भी चल रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे गुलदार दिखा और दोनों पर हमला करने के लिए दौड़ा। इस पर महिला और कुत्ता जान बचाकर वहां से दौड़े लेकिन गुलदार ने कुत्ते पर झपट्टा मार दिया। मगर कुत्ता घायल होने से बच गया। झपट्टा मारने के दौरान गुलदार कुछ दूर लुढ़क गया। इतने में महिला ने हिम्मत दिलाई और कुत्ते को लेकर वहां से किसी तरह जान बचाकर दौड़ी और गांव पहुंची। इसके बाद उसने ग्रामीणों को आपबीती बताई। ग्रामीण लक्ष्मण कुंवर ने बताया कि बीते दो दिनों में गुलदार दो मवेशियों को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से गुलदार को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed