फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   guide dead

ट्रैकर दल के गाइड की बर्फ में दबकर मौत

Wed, 24 Jun 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 24 Jun 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन

रूपकुंड के लिए निकले दिल्ली के एक ट्रैकर दल के गाइड की खाई में गिरने से मौत हो गई है। वाण गांव के ग्रामीण शव को खाई से निकालकर गांव ले गए।

विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने राजस्व पुलिस के नेतृत्व में रेस्क्यू दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि गाइड एक महिला ट्रैकर को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरा और बर्फ में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


देवाल के राजस्व उपनिरीक्षक मकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को गाइड और वाण निवासी 25 वर्षीय पुष्कर सिंह (पुत्र हुकुम सिंह) ट्रैकर दल के साथ बगुवाबासा से रूपकुंड के लिए चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी के समय 11 बजे रूपकुंड और बगुवाबासा के बीच एक महिला ट्रैकर अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसे बचाने के चक्कर में गाइड पुष्कर सिंह गहरी खाई में गिरकर बर्फ में दब गया जिसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मकर सिंह नेगी ने बताया कि वाण गांव के खच्चर संचालक वेदनी तक जाते हैं इससे आगे बगुवाबासा है। खच्चर यहां पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिली।


सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस दल के साथ रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हो गया। देवाल के वन क्षेत्राधिकारी एसपी बर्मा ने बताया कि बंगलूरू निवासी चार लोगों (अभिषेक, विपुल, अंकिता, पायल) का यह दल दिल्ली के ट्रैकर दल के नाम से पंजीकृत है, जो  20 जून को लोहाजंग से दिदना गए थे।

21 जून को दिदना से आली बुग्याल, 22 को आली से वेदनी पंहुचे। 23 को वेदनी से बगुवाबासा, 24 से बगुवाबास से रूपकुंड से वापस हो रहे थे। महिला ट्रैकर को चोटिल बताया जा रहा है। दूसरी ओर थराली के एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व पुलिस समेत छह लोगों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed