{"_id":"675334d909ad95c66800504b","slug":"guarding-of-bushes-in-dhool-park-on-the-model-of-science-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-564341-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विज्ञान के मॉडल पर धूल पार्क में झाड़ियों का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विज्ञान के मॉडल पर धूल पार्क में झाड़ियों का पहरा
Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि व दृष्टिकोण को बढ़ावा दिए जाने को लेकर वर्ष 2019 में कोठियालसैंण में साइंस पार्क का निर्माण किया गया था। मगर देखरेख के अभाव में इस पार्क में झाड़ियां उग आई हैं। साइंस पार्क के भवन में लाखों की लागत के मॉडल भी स्थापित किए गए हैं, जो धूल फांक रहे हैं। यहां लंबे समय से छात्र-छात्राओं का भ्रमण भी नहीं कराया गया है।
वर्ष 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला योजना से मिले 35 लाख रुपये की लागत से कोठियालसैंण में साइंस पार्क की स्थापना की थी। विज्ञान पार्क के जरिये बच्चों को विज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यहां शुरुआत में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का भ्रमण करवाया गया। छात्रों को साइंस की गतिविधियों से रूबरू भी करवाया गया लेकिन एक वर्ष बाद ही पार्क को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। अब स्थिति यह है कि यहां पार्क में जहां झाड़ियां उग आई हैं। वहीं विज्ञान के मॉडल पर धूल जम गई है।
इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने भी माना कि साइंस पार्क में विद्यालयी गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके संचालन का जिम्मा राजकीय इंटर कॉलेज अलकापुरी को सौंपा जाएगा। छात्रों का यहां भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही पार्क के इर्द-गिर्द की झाड़ियों को साफ किया जाएगा। कहा कि सप्ताह में एक दिन अलग-अलग विद्यालयों के छात्रों का यहां भ्रमण करवाया जाएगा।